महिला दिवस पर महिलाओं का सत्कार
संवाददाता/ठाणे - राकांपा की ठाणे शहर अध्याक्षा सुजाता घाग द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओं के सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों के लिए स्वास्थ्टा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ठाणे शहर के पडवल नगर में राकांपा की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विविध कार्यक्रमों का भी आयोजन किय गया। घाग की अगुवाई में प्रतिभा प्रमोद सावंत (सैनिक पत्नी), शोभा रमेश पाटील (पुलिस हेड कांस्टेबल, ठाणे आशा, विठ्ठल शेडगे (निवृत्त मुखयाध्यापिका), डॉ. कुमारी किरणर आनंद नेमणं (डॉक्टर) और कु. वैश्णवी संदेश म्हमात्रे का भव्या सत्कार हुआ। पडवल नगर में सुजाता घाग ने अपने नए जनसंपर्क कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर संघर्ष महिला संस्था की अध्याक्षा ऋता ताई आव्हाड, ठणे | मनपा में विरोधी पक्षनेता प्रमिलाताई केणी, राष्ट्रवादी काँग्रेस के शहराध्याक्ष आनंद परांजपे, राष्ट्रवादी काँग्रेस की कार्याध्यक्षा सुरेखा पाटील, कोपरी- पाचपाखाडी राष्ट्रवादी काँग्रेस विधानसभा कार्याध्यक्ष विक्रांत घाग के साथ ही स्थानीय नागरिक बड़ी सख्या में उपस्थित थे