सायंकाल में चाहिए अतिरिक्त लोकल

 मंथन संवाददाता/कल्याण


कछ साल पहले मंबई जानेवाली लोकल में भीड़ भीषण समस्या बन चकी थी। लेकिन आबादी बढ़ने के कारण ठाणे- कर्जत-कसारा रेलवे मार्ग की भी यही स्थिति इस समय देखी जा रही हैयहां से जानेवाली लोकल में भारी भीड़ के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। JANINHI इस मामले को लेकर वंचित बहजन आघाडी ने मध्य रेलवे प्रशासन से मांग की है कि ठाणे-कर्जत-कसारा मार्ग पर लोकल की सखया बढ़ाई जाए। शाम के समय मंबई से आनेवाली लोकल में भारी भीड रहती है। जिस कारण चढने के प्रयास में लोगों की जाने जा रही है। ऐसी स्थिति में ठाणे से कर्जत-कसारा और खोपोली जानेवाले प्रवासियों को ठाणे में चढने को नहीं मिल पाता है। मुंबई से आनेवाली लोकल पहले ही भरी रहती है । जिस कारण ठाणे, कळवा, दिवा, डोंबिवली, कल्याण आदि के प्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वंचित बहुजन आघाडी के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष डॉ. एस.डी. सावंत, ठाणे जिलाध्यक्ष सुनीत भगत, ठाणे जिला सचिव एस.एम. सिरसाट, दिलीप पवार आदि ने मध्य रेलवे के व्यवस्थापक को निवेदन दिया है। जिसमें उपरोक्त मांग की गई है। सबसे दुख की बात है ठाणे से कर्जत व कसारा लोकल गाडियां कम है। इसकी संखया बढ़ाई जानी चाहिए। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि सायंकाल साढ़े चार बजे ठाणे से अंबरनाथ तथा ठाणे से बदलपुर व कर्जत किए जाने की आवश्यकता है। इस | समय ठाणे अंबरनाथ जानेवाली फास्ट व धीमी लोकल दो गाडियां हैं। चार बजकर २९ मिनट पर बदलापुर जाने के बाद पांच बजकर ४८ मिनट पर कर्जत की गाड़ी है। दोनों गाडियों के बीच ४० मिनट का अंतर है। जिस कारण कल्याण, उल्हासनगर व अंबरनाथ जानेवाली लोकल में भारी भीड़ स्वाभाविक है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन