उत्साह के साथ मनी शिवजयंती
ठाणे - मनपा की तरफ से उत्साह के साथ शिव जयंती मनाई गई। महापौर नरेश म्हस्के के हाथों उपमहापौर पल्लवी कदम, सभागृह नेता अशोक वैती, नगरसेवक नरेश मणेरा, उप आयुक्त संदीप मालवी की उपस्थिति में मनपा मुख्यालय में स्थित नरेंद्र बल्लाल सभागृह में महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण कर हुई। इस दौरान महापौर नरेश म्हस्के, विधायक रविंद्र फाटक, उपमहापौर पल्लवी कदम, सभागृह नेता अशोक वैती, नगरसेवक नरेश मणेरा, एकनाथ भोईर, संतोष वडवले, पूर्व नगरसेवक पवन कदम, उप आयुक्त संदीप मालवी ने प्रतिमा का अभिवादन किया। इसके बाद पालखी में शिव प्रतिमा का विधि विधान से पूजन कर भव्य रैली की शुरुआत हुई। रैली में सांसद राजन विचारे, महापौर नरेश म्हस्के, उपमहापौर पल्लवी कदम, सभागृह नेता अशोक वैती, नगरसेवक व शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के, नगरसेवक नरेश मणेरा, सुधीर कोकाटे, एकनाथ भोईर, संतोष वडवले, जयेश वैती, पूर्व नगरसेवक पवन कदम, नगरसेविका नंदिनी विचारे, राधिका फाटक, साधना जोशी, उप आयुक्त संदीप मालवी सहित मनपा के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।