Thane News
आधार कार्ड ने किया बंटाधार
कोरोना से नागरिकों को बचाने के लिए कोरोना टिकाकण अभियान शुरू किया गया है लेकिन टिके की तंगी के चलते 'ाणे मेंटल अस्पताल में केवल ५३ मरीजों को टीका लगाना संभव हो सका हैं। वहीं मेंटल अस्पताल में उपचार ले रहे मनोरोगियों में से कुल ३५० मनोरोगियों के पास आधार कार्ड नहीं है जिस वजह से भी उनका टिकाकरण नहीं हो पाया है। आधार कार्ड ना होने के कारण मेंटल अस्पताल में मनोरोगियों का टीकाकारण होना संभव नहीं हो पाया। बता दें कि 'ाणे मेंटल अस्पताल में मौजूद कुल ८४४ मनोरोगियों में से १७३ मनोरोगी संक्रमित हो चुके हैं। २३ मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 'ाणे प्रादेशिक मनोरोग अस्पताल में कुल ८४४ मरीजों का इलाज चल रहा है और केवल ५३ मनोरोगियों को टीका लगाया गया है। मनोरोग केंद्र सार्वजनिक होने के कारण यहां पर अन्य नागरिकों का भी टीकाकरण किया जा रहा है।