चालीस साल बाद मंडल को नसीब हुआ अपना कार्यालय ठाणे। मुंब्रा में सक्रिय जय भोले मित्र मंडल के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन मुंब्रा शंकर मंदिर परिसर में किया गया। मंडल के पदाधिकारियों तथा सदस्यों में इस बात को लेकर विशेष खुशी थी कि चालीस साल के बाद मंडल को अपना कार्यालय नसीब हुआ है। इस अवसर पर मुंब्रा प्रभाग समिति सभापति दीपाली भगत, कांग्रेस शहाध्यक्ष विक्रांत चव्हाण, नगरसेवक राजन किणे, मोरेश्वर किणे, पूर्व नगरसेवक सुधीर भगत, कांग्रेस नेता नईम खान, महेंद्र कोर्मुलेकर, अनंत पाटील, भोला पाटील, नितीन मोरे, नगरसेविका रुपाली गोटे, सुनीता सातपुते, शिवा जगताप और विजय कदम आदि उपस्थित थे। सभी मान्यवरों ने जय भोले मित्र मंडल को शुभेच्छा दी। इस अवसर पर मंडल द्वारा किए जानेवाले कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। इन बातों की जानकारी देते हुए स्थायी समिति के पूर्व सभापति महेंद्र कोर्मुलेकर ने कहा कि मंडल को गत चालीस सालों से अपना कार्यालय नहीं था। लेकिन मंडल निरंतर सेवाभावी कार्य करता आ रहा है। यह हमारे लिए गौरव की बात है। मंडल के अध्यक्ष भोला पाटील ने इस अवसर...