भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

ठाणे। ठाणे शहर में तेजी से भाजपा प्रभाव का विस्तार हो रहा है। आए दिन ठाणे शहर में स्थानीय स्तर पर कार्यालय खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में चरई परिसर में भाजपा नेता दिलीप शाह के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के सहकार महर्षि प्रदीप जंगम ने भी अपनी उपस्थिति दर्शाई। नए पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर जंगम ने दिलीप शाह को विशेष शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि ठाणे मनपा चुनाव की आहट शहर में महसूस की जाने लगी है। ऐसी स्थिति में यह कार्यालय निश्चित तौर पर पार्टी के लिए लाभकारी होगा।
वहीं अन्य मान्यवरों दिपक मेहता, जितेंद्र जैन, विजय पाटणकर और अन्य मान्यवरों ने भी शाह को शुभकामनाएँ दी। शाह ने कहा कि इस पार्टी कार्यालय के माध्यम से स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इतना ही नहीं यहां से विविध सेवाभावी कार्यों का भी संचालन भी किया जाएगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन