बाढ़ पीड़ितों को मदद

बाढ़ पीड़ितों को मदद



ठाणे। कोकण के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ठाणे मनपा में भाजपा नगर सेवक कृष्णा पाटिल और नगर सेविका नंदा पाटिल ने एक टेंपो राहत सामग्री कोकण के लिए रवाना किया।  कोकण पहुंचने पर इस राहत सामग्री का वितरण बाढ़ प्रभावितों के बीच भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष विधायक निरंजन डावखरे और  भाजपा नेता गिरीश महजन की उपस्थिति में किया गया । पाटिल दंपत्ति की मदद के लिए कोकण के लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।  कोकण में जलप्रलय के कारण चिपलुन,  खेड और  महाड आदि परिसरों का बुरा हाल है । भीषण बाढ़ के कारण यहां के लोगों को विस्थापित होना पड़ा है।  साथ ही भारी आर्थिक क्षति भी स्थानीय लोगों को हुई है। यहां के लोगों की मदद के लिए पाटिल दंपति ने  राहत सामग्री से  कोकण  के लिए रवाना किया।  रविवार को  राहत सामग्री कोकण पहुंची । जहां पहले से हैं डावखरे और महाजन आदि उपस्थित थे।  राहत टैंपों में दूध, पानी, बिस्कुट और जरूरी सामान थे । परिसर के लोगों के बीच सामानों का वितरण किया गया। भाजपा विधायक संजय केलकर ने इस टैंपू को हरी झंडी दी  थी। इस अवसर पर नगरसेवक कृष्णा पाटिल और नगरसेविका नंदा पाटिल के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन