महाड के बाढ़ प्रभावितों को ठाणेकरों की मदद

 महाड के बाढ़ प्रभावितों  को ठाणेकरों  की मदद

    ठाणे। कोकण में आए जल प्रलय के कारण चिपलूण, खेड और महाड के साथ ही अन्य कई इलाका जलमग्र हो गया। यहां कीचड़ के अतिरिक्त और कोई चीज नजर नहीं आ रही है। यहां के नागरिकों का बुरा हाल है। इस विषम परिस्थिति में भाजपा नगरसेविका स्नेहाताई आंब्रे तथा भाजपा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष रमेश आंब्रे ने उन्हें मदद करने की पहल की। नगरसेविका स्नेहाताई आंब्रे के हिरानंदानी मेडोज स्थित जनसंपर्क कार्यालय से राहत सामग्रियों से भरा वाहन महाड के लिए रवाना किया गया।


    विधायक संजय केळकर ने उक्त वाहन को कोकण के लिए ही हरी झंडी दिखाई। जबकि इस अवसर पर ठाणे मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे, नगरसेविका स्नेहाताई आंब्रे, रमेश बा. आंब्रे , राजेश सावंत, आलोक ओक, प्रशांत मोरे, मंजुळा माळेकर, हाईड पार्क सो. अध्यक्ष/सचिव व रहिवाशी,  दिनेश बनसोडे, मुन्ना यादव, लालबहादूर गुप्ता, राहुल मोदवाडिया, दिनेश रशाळ, शुभम कुसाळकर के साथ ही भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि भी उपस्थित थे। ठाणे शहर भाजपा तथा  नवयुग मित्र मंडळ (रजि) के संयुक्त प्रयास से कोकण के बाढ़ पीडि़तों की उक्त मदद की जा रही है।
    मदद सामग्रियों में आवश्यक जीवनाश्यक वस्तुएं, दवाई, चावळ, तेल, नमक, साबुन, कोलगेट, सेनिटरी नेपकिन, फरसान, बिस्कुट, बिसलेरी पानी, माचिस, फिनाइल और कपड़ेे आदि आंब्रे दंपति की ओर से कोकण बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए भेजे गए हैं। उक्त राहत समग्रियां महाड में भाजपा नेता गिरीश महाजन को सुपुर्द कर दिया गया। महाजन ने बाढ़ पीडि़तों के बीच उक्त सामग्रियों का वितरण भी कर दिया।  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन