अवैध निमाणों पर चल रहे हैं हथौड़े

 अवैध निमाणों पर चल रहे हैं हथौड़े

ठाणे। ठाणे मनपा प्रशासन इस समय शहर में हुए अवैध निर्माणों को लेकर विशेष आक्रामक नजर आ रहा है। मनपा प्रशासन लगातार तोडक र्का़वाई को अंजाम दे रहा  है। इसी क्रम में कलवा के खारीगांव में भी अवैध निर्माण जमींदोज किए गए। ठाणे मनपा आयुक्त डा. विपीन शर्मा के निर्देश पर उक्त तोडक र्कावाई की जा रही है। मनपा अधिकारी का कहना है कि कलवा के खारीगांव परिसर में तीन अलग-अलग अवैध निर्माणों के खिलाफ तोडक कार्रवाई की गई। बताया गया है कि ३२ कमरों के अवैध निर्माण को भी जमींदोज किया गया है। तोडक कार्रवाई जेसीबी मशीन के सहयोग से की गई। जबकि सात मजली इमारत में किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी और मजदूरों के सहयोग से तोड़ा गया। इसके साथ ही पाणखंडा ओवळा में एक अवैध ढाबे को भी तोड़ा गया।


















इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन