पश्चिम महाराष्ट्र को ठाणेकरों की मदद

 पश्चिम महाराष्ट्र को ठाणेकरों की मदद

ठाणे। गत दिनों पश्चिम महाराष्ट्र में आई बाढ़ के कारण व्यापक क्षति आम लोगों को पहुंची।  सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।  ऐसी स्थिति में ठाणेकरों ने  बाढ़ प्रभावित पश्चिम महाराष्ट्र को मदद पहुंचाने काम किया।  ठाणे मनपा में भाजपा की नगरसेविका नम्रता कोली और जयेंद्र कोली  ने बाढ़ पीड़ित पश्चिम महाराष्ट्र के कई भागों में मदद पहुंचा कर सेवाभावी काम किया।


    इस मदद कार्य का नियोजन ठाणे शहर जिला भाजपा के महासचिव विलास साठे ने किया । इसके साथ ही भाजपा ठाणे शहर अध्यक्ष निरंजन डावखरे और विधायक संजय केलकर के मार्गदर्शन में कोली दंपत्ति ने पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचा कर उनका दर्द कम करने का प्रयास किया।  जयेंद्र कोली ने कहा कि बाढ़ के कारण पश्चिम महाराष्ट्र के सामान्य नागरिकों का जीवन पूरी तरह नारकीय हो गया है। जलप्रलय के कारण यहां सुविधा नाम की कोई चीज नहीं बची है । सारा कुछ तबाह हो गया है । ऐसी स्थिति में यहां के बाढ़ पीड़ितों को बाहरी मदद की आवश्यकता आगे भी रहेगी ।  उन्होंने बताया कि पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ के कारण हुई क्षति की जानकारी उन्होंने स्थानीय विधायक से ली।  पश्चिम महाराष्ट्र के विधायक और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में  जयेंद्र कोली ने अपने हाथों से राहत सामग्री का वितरण किया। 
 पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली शहर के पेठभाग, गावभाग, कोल्हापूर रोड जामवाडी, वरवार आदि भागों के बाढ़ प्रभावितों के लिए उन्होंने मदद सामग्रियां  विधायक सुधीर दादा गाडगीळ ( सांगली विधानसभा), .दिपक माने- संगठन महासचिव, केदार खाडिलकर महासचिव सांगली महानगर, मुन्नाभाई कुरजे-प्रवक्ता, सतीश लांडगे-ग्रामपंचायत हरिपूर के सुपुर्द किया।  इस अवसर पर दिनेश दाभोळकर, रामकिसन जैस्वाल, बिपिन गेहलोत, नितेश तेली, योगेश बाबरे, विजेंद्र चातोळे,गणेश पालके आदि भी उपस्थित थे । 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन