खंडित मूर्तियों का धार्मिक आस्था के साथ संग्रहण


 खंडित मूर्तियों का धार्मिक आस्था के साथ संग्रहण

ठाणे। ठाणे शहर में एकमेव ऐसी सेवाभावी संस्था होने का गौरव शिवशांति प्रतिष्ठान ने हासिल किया जो लगातार शहर में बिखरी पड़ी भगवान की टूटी मूर्तियों तथा भगवान के फटे हुए फोटो आंदि के संग्रह का काम कर रहा है। संस्था द्वारा इसे एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इन बातों की जानकारी देते हए शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि वे सामाजिक दायित्व के तहत यह सेवाभावी काम कर रहे हैं।
संस्था द्वारा लगातार अब तक इस संदर्भ में ३३वां अभियान पूरा किया जा चुका है। और आगे भी यह अभियान शहर में जारी रहेगा। इसी क्रम में संस्था की ओर से ठाणे के वागले इस्टेट स्थित हनुमान शनि मंदिर, कोपिनेश्वर मंदिर, मारुती मंदिर आशापुरा मंदिर तथा वर्तकनगर स्थित साई बाबा मंदिर परिसर के आसपास भगवान की टूटी-फूटी मूर्तियों के साथ ही भगवान के फटे फोटों आदि का संग्रह संस्था के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने किया। इस अभियान को सफळ  बनाने में रंजीत सिंह  शिवम शुक्ला, सुधांशू विसोई के साथ ही शिवशांति परिवार के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। जबकि स्थानीय स्तर पर नागरिक इस पहल की सराहना कर रहे हैं। यह ठाणे शहर में अपनी तरह का अभियान किसी सेवाभावी संस्था के बैनर तले चलाया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि आगे इस सेवाभावी कार्य का विस्तार ठाणे शहर के बाहर भी किया जाएगा। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन