आधुनिक भारत के अग्रदूत को कांग्रेसियों ने दी सलामी
आधुनिक भारत के अग्रदूत को कांग्रेसियों ने दी सलामी
ठाणे। भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक रहे और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ठाणे शहर के कांग्रेसियों ने सेवाभावी कार्य किए। वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध लोगों को मदद सामग्रियां दी गई।। हां जी एस कार्यक्रम का आयोजन थानेसर जी लाइव कांग्रेस की ओर से किया गया था। कांग्रेस के युवा नेता महेश पाटिल की अगुवाई में वृद्ध आश्रम में रहने वाले नागरिकों को कपड़े कंबल और अन्य उपयोगी सामग्रियां दी गई।
सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन ठाणे युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वप्निल बोईर, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव अजीत ओझा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के अन्य कई पदाधिकारी जिला युवक कांग्रेस महासचिव यदनेश वाडेकर, रविंद्र (चिंटू) शर्मा, मनोज चव्हाण,आदित्य पाँडे, सुरेश यादव, कमलेश पाल आदि के साथ ही अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। वही इस अवसर पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण के संदर्भ में स्वर्गीय राजीव गांधी के दिए गए योगदानों को याद किया और कहा कि उनकी सोच के कारण ही आज भारत ने विश्व में एक स्थापित शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। ज्ञान ,विज्ञान, विकास, सुरक्षा, आत्मरक्षा, देश की एकता और अखंडता का संदेश जो स्वर्गीय गांधी ने दिया था आज उसी के कारण देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के युवा नेता महेश पाटिल ने स्वर्गीय गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उन्हें आदरांजली अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस के उपरोक्त सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे । वृद्ध आश्रम के संचालकों नेक्ष कांग्रेस के इन पदाधिकारियों के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ठाणे युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने वृद्धआश्रम संचालक को आश्वासन दिया कि वे आगे भी यहां रहने वाले लोगों की मदद करते रहेंगे।