कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण को सौंपी गई हस्ताक्षर अभियान की रिपोर्ट



 कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण  को 
सौंपी गई हस्ताक्षर अभियान की रिपोर्ट
 
 ठाणे। ठाणे शहर के कलवा उपनगर में कलवा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा द्वारा लगातार देशव्यापी महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।  इस अभियान को कलवा में भारी जन समर्थन मिला।  कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों और

कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया । इस हस्ताक्षर अभियान की रिपोर्ट ठाणे शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण को कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी ने सौंप दी है । इस अवसर पर अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। । कांग्रेस शहर अध्यक्ष विक्रांत चव्हाण को हस्ताक्षर अभियान की रिपोर्ट सौंपते समय  कळवा ब्लॉक कार्याध्यक्ष विजय खेडेकर-नुर्शिद शेख  के साथ ही कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी  रेखा मिरजकर ,श्बनसोडे, सावंत न  अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे । इस अवसर पर चौहान ने कलवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू शेट्टी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में कलवा में महंगाई के खिलाफ चलाया गया अभियान 100% सफल रहा है।  जो गौरव की बात है।  ब्लॉक अध्यक्ष राजू शेट्टी के साथ ही चौहान ने कलवा ब्लॉक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी उनकी उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया।।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन