उत्तरभारतीय मोर्चा ने कल्याण सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजली

 उत्तरभारतीय मोर्चा ने कल्याण सिंह को दी 
भावपूर्ण श्रद्धांजली

ठाणे। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम रहे कल्याण सिंह का गत दिनों दुखद निधन हो गया। इसी निमित्त राष्ट्रभक्त राजननेता स्व. सिंह को भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के दिवा विभाग की ओर से शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की । दिवा पूर्व स्थित अवधूत हॉल में शोक सभा का आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा के दिवा  विभाग अध्यक्ष अजय सिंह ने किया । 

इस आयोजन में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ठाणे जिला शहर के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा,भाजपा ठाणे शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय भोईर, रोहिदास मुन्डे, भाजपा दिवा मंडल अध्यक्ष आदेश भगतजभ, भाजपा दिवा मंडल महासचिव युवराज यादव, समीर चौहान, भाजपा दिवा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत, प्रकाश पाटील, जयदीप भोईर,श्रीधर जी, नागेश पवार,भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष शमशेर यादव, अमरनाथ गुप्ता, महिला मोर्चा ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष श्रीमति राधा शर्मा, पंकज पांडेय, रमेश यादव,गौरीशंकर पटवा, जीतू गुप्ता ,विपिन दुबे, काशी मिश्रा, संतोष उपाध्याय, रामबाबू सोनी, राममिलन, अवधराज सुशील पांडेय, मंगेश, अजय राय , गयादीन यादव, दिनेश मिश्रा, चंदन मिश्रा, विनोद गौड़, हरिओम पांडे आदि शामिल हुए। सभी आगंतुकों ने स्व. कल्याण सिंह के राष्ट्रीय योगदानों को याद किया। उनके प्रति सार्वजनिक भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई। आए हुए आगंतुकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक और उत्तर भारतीय मोर्चा के दिवा विभाग अध्यक्ष अजय सिंह की सराहना की। इसके साथ ही सिंह ने आए हुए तमाम आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले उत्तरभारतीय मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ही अपने करीबियों के प्रति भी आभार जताया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन