उत्तरभारतीय समाज ने ली राष्ट्रभक्ति की सामूहिक शपथ
उत्तरभारतीय समाज ने ली राष्ट्रभक्ति की सामूहिक शपथ
ठाणे। उत्तरभारतीय समाज द्वारा दिवा में अनोखे कार्यक्रम का आयोजन ७५वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। भव्य तरीके से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन करने के साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान हुए। समाज के सभी वर्गों ने इस अवसर पर सामूहिक तौर पर राष्ट्रभक्ति की शपथ ली।
इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा दिवा मंडल उपाध्यक्ष रमेश यादव की अगुवाई में किया गया। जबकि ध्वजारोहण भाजपा के ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटील के हाथों किया गया। इस अवसर पर पाटील ने कहा कि सामाजिक समरसता से ही देश की वास्तविक प्रगति होगी। लेकिन राष्ट्रभक्ति के बिना कोई उपलब्धि हासिल नहीं की जा सकती है।
इस अवसर पर भाजपा की महिला पदाधिकारी अर्चना पाटील, अन्य पदाधिकारी अमरनाथ गुप्ता, शमशेर यादव, अजय सिंह, धर्मेन्द्र विश्कर्मा, मनोज यादव, विनोद धीवर, काशी मिश्रा, मनोज गुप्ता, शीला गुप्ता, गयादीन यादव, राम मिलन गुप्ता, विपिन दुबे के साथ ही अन्य मान्यवर भी उपस्थित थे। बकि देशभक्ति से परिपूर्ण इस कार्यक्रम का आयोजन रमेश यादव की अगुवाई में राकेश गुप्ता, अनिल शाह, जितेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ यादव, सत्यप्रकाश मिश्रा,दिनेश तिवारी, रमेश राजभर, सोनू मिश्रा, संजय मिश्रा, सुधीन्द्र यादव ,धीरज मिश्रा के सहयोग से सफल रहा।