बाढ़ पीड़ितों को महिला राकांपा की मदद
बाढ़ पीड़ितों को महिला राकांपा की मदद
ठाणे। जारी बारिश के दौरान गत दिनों दिवा में भी बाढ़ की स्थिति आ गई थी। सैकड़ों घरों में पानी घुस गए। झोपड़ावासियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस कारण अभी भी बाढ़ प्रभावित परिवार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। प्रभावित कई परिवारों ने महिला राकंपा की सचिव शोभा ताई चौरसिया से मदद की गुहार लगाई । तब जाकर चौरसिया ने राकांपा की दिवा शहर महिला अध्यक्षा भारती कोकणे से इस मामले को लेकर पहल करने की सिफारिश की। श्रीमती कोकणे ने प्रभावित परिवारों को आखिरकार मदद उपलब्ध करवाई।
राकांपा ठाणे शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे, महिला शहर अध्यक्षा सुजाता घाग के मार्गदर्शन में दिवा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। महिला अध्यक्षा भारती कोकणे ने कहा कि महिला राकांपा शुरू से ही स्थानीय जरूरतमंदों की सेवा करती आ रही है। कोरोना काल हो या बाढ़ की स्थिति राकांपा के बैनर तले महिला शक्ति दिवा में सेवाभावी काम करते आ रही है । श्रीमती टोकते ने बताया कि दिवा के दर्जनों जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न और अनाज देखकर मदद की गई। यह सेवाभावी काम मनोज कोकणे ठाणे जिला सचिव के सहयोग तथा निलेश कापडणे दिवा ब्लॉक अध्यक्ष और सूर्यकांत कदम दिवा ब्लॉक कार्य अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर दिवा युवक अध्यक्ष बॉबी कोकणे, युवती अध्यक्षा नेहा कोकणे के साथ ही पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे । स्थानीय नागरिकों ने राकांपा महिला अध्यक्षा भारती कोकणे की इस पहल की सराहना की तथा उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया।