ठाणे शहर को मिला महिला भवन का उपहार
ठाणे शहर को मिला महिला भवन का उपहार
ठाणे। ठाणे मनपा द्वारा निर्मित स्व. धर्मवीर आनंद दिघे महिला भवन का उद्घाटन राज्य के नगरविकास मंत्री तथा ठाणे के पालकमंंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। महापौर नरेश म्हस्के की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनेक मान्यवर भी उपस्थित थे। विदित हो कि ठाणे की पूर्व महापौर तथा वर्तमान नगरसेविका मिनाक्षी शिंदे ने लगातार ठाणे शहर में महिला भवन साकार करने के लिए मनपा प्रशासन के साथ पाठपुरावा किया था। जिसके बाद चितलसर मानपाडा परिसर में महिला भवन साकार करने का सपना साकार हुआ। कार्यक्रम के दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्व. दिघे का इस परिसर से विशेष लगाव था। जिस कारण महिला भवन का नामकरण उनके ही नाम पर किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उप महापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति सभापति संजय देवराम भोईर, सभागृह नेते अशोक वैती, पूर्व महापौर व स्थानिक नगरसेविका मिनाक्षी शिंदे, माजिवडा मानपाडा प्रभाग समिति अध्यक्ष भूषण भोईर, नगरसेविका पद्मा भगत, नगरसेवक मधुकर पावशे, ठाणे विधानसभा क्षेत्र संघटक हेमंत पवार, विभागप्रमुख राजेंद्र किसन शिंदे, महिला आघाडी पदाधिकारी के साथ ही स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे। इसके साथ ही स्थानीय नगरसेविका मिनाक्षी शिंदे ने दवाओं के छिडकाव के लिए मशीन खरीदी। इस मशीन का शुभारंभ भी पलाकमंंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया।