स्वच्छता अभियान बढ़ा रहा है देश का सन्मान


स्वच्छता अभियान बढ़ा रहा है देश का सन्मान

ठाणे। जब से देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान शुरू हुआ है तब से पूरे विश्व में देश  की एक अलग पचान बनी है। विश्व स्तर पर इस पहल की सराहना हो रही है। इतना ही नहीं स्वच्छता से राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की स्वस्थता के स्तर में भी सुधार आता है। इन बातों का जिक्र करते हुए शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता के साथ यदि जंतु और कीटनाशक दवाओं के छिडकाव का अभियान चलाया जाए तो वह काफी लाभकारी होता है।
इसी तर्ज पर काम करते हुए शिवशांति प्रतिष्ठान  ने ठाणे शहर के सावरकर नगर परिसर में जुतंंनाशक दवाओं के छिडकाव अभियान को अंजाम दिया। इसके साथ ही परिसर की व्यपाक स्तर पर साफ-सफाई का काम प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों का सहयोग इस अभियान को मिला। इस अवसर पर रुद्र व शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने अभियान में जुड़े सभी महिलाओं व लोगो को तुलसी का पौधा देकर अभियान से जड़ऩे के लिए आभार व्यक्त किया। प्रतिष्ठान के इस कार्यों की सराहना भाजपा महिला मोर्चा (ठाणे शहर) उपाध्यक्षा मनीषा सिंह ने की। सिंह ने सभी बच्चों की खूब सराहना की तथा अन्य लोगों को इससे जुडऩे को प्रेरित किया। उन्होंने संस्था द्वारा खण्डित मूर्ति के संग्रहण अभियान की भी सराना की। उक्त सेवभावी कार्यक्रम के दौरान धर्मेंद्र उपाध्याय,  रंजीत सिंह, मिलिंद कुलकर्णी, नीरज सिंह , धीरज सिंह, सूरज राजभर, अवि सिंह, धर्मेंद्र  विश्वकर्मा, दानिश, सुजीत, शैलेश, आमोद, मनीष, अभय व समस्त शिवशांति परिवार  ने अपना श्रमदान देकर स्वच्छता अभियान को सार्थक किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन