केंद्रीय मंत्री पाटिल का बाबासाहेब को अभिवादन


केंद्रीय मंत्री पाटिल का बाबासाहेब को अभिवादन

ठाणे। अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने ठाणे के डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर रोड स्थित बौद्ध विहार जाकर दर्शन किए। यहां उन्होंने डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पण करने के बाद उनका अभिवादन भी किया।
बौद्ध मठ में केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर उनके साथ जन आशीर्वाद यात्रा के महाराष्ट्र प्रमुख और विधायक संजय केलकर, भाजपा के ठाणे शहर अध्यक्ष विधायक निरंजन डावखरे, भाजपा के सचिव जयेंद्र कोली, भाजपा के सचिव नौपाड़ा मंडल उपाध्यक्ष व स्वागत प्रमुख प्रदीप जाधव, भाजपा नवबौद्ध विभाग प्रमुख विशाल वाघ, ,पँथर सेना ठाणे शहर जि प्रमुख अतिश सोनावळे, बौध्द समाज उन्नति मंडळ सेक्रटरी मंगेश पवार,स्वप्नील तांबे,अन्वेष जैगडकर प्रभाग अध्यक्ष् योगेश बाबरे आदि मान्यवर उपस्थित थे। इस अवसर पर बौध्द समाज उन्नति मंडळ, बौध्द पंचायत समिती शाखा क्रमांक 211 ,नव तरुण बौध्द मित्र मंडळ, सुजाता महिला मंडळ, आदि सामजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन