उपाध्याय के याद किए गए राष्ट्रव्यापी अध्यायठाणे। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा दिवा मंडल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भव्य वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा पुष्प अर्पण किए गए। इसके साथ ही उनके राष्ट्रीय योगदान को याद किया गया।

अजय सिंह ने इस अवसर पर कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जीवन पर्यंत राष्ट्रीय हित और राष्ट्र उत्थान के लिए अपने को समर्पित कर दिया था । ऐसी महान राष्ट्रीय हस्ती के बारे में सटीक और तथ्यपरक जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा दिवा मंडल की ओर से आगे भी किया जाता रहेगा। कल्याणकारी और राष्ट्रवादी विचारधारा के धनी रहे उपाध्याय ने अंतिम सांस तक राष्ट्रीय हित के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पद चिन्हों पर चलने गण सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही अपने देश और समाज की सेवा करने का भी व्रत लिया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा दिवा मंडल,अध्यक्ष आदेश भगत ,महासचिव युवराज यादव, समीर चौहाण,भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोशन भगत , महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती अर्चना निलेश पाटील , भाजपा उत्तर भारती मोर्चा ठाणे शहर जिला उपाध्यक्ष,शमशेर यादव, अमरनाथ गुप्ता , संतोष सिंह, अशोक गुप्ता, संतोष उपाध्याय, रमेश यादव, अनिल शाह, किशन सिंह, अजय राय, मनोज यादव, क्रान्ति सिंह, जिलाजीत तिवारी, महेन्द्र विश्वकर्मा, गयादिन यादव आदि मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के दिवा विभाग मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने आगंतुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आयोजन की सफलता के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।