महिला शक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरव गरिमा को किया याद
महिला शक्ति ने छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरव गरिमा को किया याद ठाणे । महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर ठाणे शहर की कांग्रेसी महिला शक्ति ने उनकी गौरव और गरिमा को याद करते हुए उनका भव्य अभिवादन किया। इस अवसर पर एकत्रित महिला शक्ति ने मासुंदा तालाब स्थित अश्वारोही प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जय घोष किए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन ठाणे शहर कांग्रेस की पूर्व महिला सेल अध्यक्षा शिल्पा सोनोने ने किया। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। युवा कांग्रेसियों की भी सहभागिता रही। शिल्पा सोनोने के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रीय योग दानों को याद किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा देश कि गौरव और गरिमा को बचाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज ने जो बलिदान किया है उसे भारतीय इतिहास में कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। विदेशी शक्ति से लोहा लेने के लिए उन्होंने जो संघर्ष और त्याग किया है वह महाराष्ट्र ही नहीं हर भारतीय के लिए प्रेरणा के समान है । राष्ट्र गौरव को उन...