गर्वित की ई पत्रिका लांच हुई

 गर्वित की ई पत्रिका लांच हुई


नवी मुंबई। नवी मुंबई स्थित ग्रामीण आदि रिसर्च एंड वेदिक इन्नोवेशन ट्रस्ट यानी गर्वित के ई विंग द्वारा जनमानस में और बच्चों में बचपन से पर्यावरण से संबंधित जानकारी और रुचि के निर्माण हेतु ई पत्रिका आरंभ की गई है। इंटरनेट पर उपलब्ध इस पत्रिका में एक तरफ गर्वित के पर्यावरण संबंधी कार्यों का लेखा-जोखा होगा वहीं दूसरी तरफ देश के नन्हे-मुन्ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति प्रेम उत्पन्न करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी भी रहेगी। बेंगलुरु से प्रकाशित यह पत्रिका वर्तमान में बेंगलुरु के आसपास पर्यावरण से संबंधित जन सामान्य के लाभ हेतु विभिन्न और योजनाएं धरातल पर साकार कर रही है।


ज्ञात हो सबसे पहले गर्वित ने बच्चों में मिट्टी के प्रति प्रेम को पैदा करने हेतु मिट्टी लगे हाथ नामक प्रतियोगिता आरंभ की थी जिसमें बच्चों को अपने हाथों में मिट्टी लपेटकर फोटो भेजनी थी देशभर से मिली सभी प्रविष्टियों में 10 बच्चों को चयनित किया गया। दूसरी प्रतियोगिता में बच्चों को इको फ्रेंडली गणेश बनाने के लिए गणेश की मूर्ति के विभिन्न अवस्थाओं के चित्र समझा कर मिट्टी के गणेश बनाकर उसकी फोटो मांगी गई थी इस प्रतियोगिता में भी 10 लोगों को पुरस्कृत किया गया। तीसरी प्रतियोगिता में छुईमुई के पेड़ के विषय में बता कर पेड़ से संबंधित जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे इस प्रतियोगिता को भी देश भर में सराहा गया और अनेको को प्रविष्टियां प्राप्त हुई। गर्वित ऐसी प्रतियोगिताओं को भौतिक रूप में विभिन्न विद्यालय में आयोजित करने जा रही है। जिसमें सबसे पहले कोपरखैरने के कुछ बेसिक विद्यालयों में यह आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता हिंदी इंग्लिश संस्कृत और मराठी में आयोजित की जाएगी।

इन प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी ट्रस्ट के सचिव अनुज श्रीवास्तव एवं ट्रस्ट की महिला सदस्य ने ली है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन