महाराजा यशवंत राव होलकर की जयंती के अवसर पर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित
महाराजा यशवंत राव होलकर की जयंती के अवसर पर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित
ठाणे । अंग्रेजों को तकरीबन 18 बार युद्ध में मात देने वाले और अपने जीवन काल में एक भी युद्ध में पराजय का माला पहने बगैर जीत का परचम लहराने वाले भारतीय स्वतंत्रता के प्रेरणा स्रोत अजय महाराजा यशवंतराव होलकर की जयंती के अवसर पर धनगर प्रतिष्ठान की ओर से गरीब जरूरतमंद लोगों को अन्न दान किया । महाराजा यशवंत राव होलकर की जयंती के अवसर पर धनगर प्रतिष्ठान महाराष्ट्र राज्य,ठाणे जिला व धनगर प्रतिष्ठान महिला मंडल ,ठाणे की ओर से
ठाणे के जांभली नाका मासुंदा तालाब स्थित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर स्मारक के पास महाराजा यशवंतराव होलकर के प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया गया। जिसके पश्चात ठाणे के सिविल अस्पताल के बाहर गरीब जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर राज्य उत्पादन शुल्क अधीक्षक मनोहर अंचुले, धनगर समाज के वरिष्ठ नेता बाबासाहेब दगडे,शंकर कोलेकर,पुलिस अधिकारी संजय कोकाटे,राज्य उत्पादन शुल्क पुलिस उपनिरीक्षक गोविंद पाटिल,प्रशासकीय अधिकारी सुखदेव खांडेकर,बाजीराव शिरगिरे, महापालिका अधिकारी कालिदास धनगर,रमेश शिंगाडे, भाजपा के प्रभाग अध्यक्ष संदीप माने,
खानाबदोश विमुक्त ( भटक्या विमुक्त) आघाडी महिला अध्यक्ष वर्षा माने, डी के खरात,धनगर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष दीपक कुरकुंडे, महिला मंडल की अध्यक्षा माधवी बारगीर आदि गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी।
जबकि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल के कार्याध्यक्ष महेश गुंड, कोषाध्यक्ष अविनाश लबडे, सलाहकार मनोहर वीरकर,सूर्यकांत रायकर,सुनील राहींज,कार्यकारणी सदस्य उत्तम यमगर,अंकुश उघाडे,उद्धव गावडे,महेश पलसे,महिला मंडल की सुषमा बुधे,सुजाता भांड,प्रविण शेंडगे,सुदेश भादेकर.मंगेश पोंदे आदि ने अपना अहम योगदान दिया था ।