प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से संविधान दिवस का आयोजन

 प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग  की 

ओर से संविधान दिवस का आयोजन


मुंबई। भारतीय संविधान दिवस के निमित्त महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन दादर स्थित तिलक भवन में किया गया । जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए । इस अवसर पर संविधान की प्रतिकृति को पुष्पहार अर्पण कर प्रस्तावना का वाचन भी किया गया।

 महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी अनूसुचित जाती विभाग की ओर से आयोजित कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहित होकर भाग लिया।  संविधान दिवस को देश का गौरव दिवस भी माना जाता रहा है । उसी की याद में संविधान दिवस का आयोजन हर साल किया जाता है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान  प्रदेश काँग्रेस महासचिव मुनाफ हकीम, प्रदेश काँग्रेस महासचिव राजन भोसले, प्रदेश काँग्रेस महासचिव डाँ  गजानन देसाई, प्रदेश काँग्रेस महासचिव राजेश शर्मा, प्रदेश काँग्रेस अनूसुचित जाती विभाग उपाध्यक्ष किशोर केदार, प्रदेश काँग्रेस अनूसुचित जाती विभाग उपाध्यक्ष नंदकुमार मोरे, प्रदेश काँग्रेस नेत्या प्रतिमाताई उके, प्रदेश अनूसुचित जाती विभाग सचिव राजेश लिंगाडे, प्रदेश अनूसुचित जाती विभाग सचिव राहुल वंजारी, प्रदेश अनूसुचित जाती सचिव संतोष कांबळे, उल्हासनगर अध्यक्ष  दिपक सोनोने, आबासाहेब साठे, वसई विरार अध्यक्ष  रामदास वाघमारे, नवि मुंबई सुनिल कांबळे, ईशान्य मुंबई सुहास परुळेकर, मुलभुत हक्क संघर्ष समिति के दिनेश राणे आदि मान्यवर उपस्थित थे। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा मनाया गया महाशिवरात्रि का पावन पर्व

ध्वनि और जयकारों से पूरा इलाका हुआ शिवमय

रामभाऊ म्हाळगी व्याख्यानमाला के आधारस्तंभ अच्यूतराव वैद्य का निधन